DAP की किल्लत पर कृषि मंत्री ने खाद दुकानों का किया औचक निरीक्षण, विक्रेताओं में मचा हड़कंप

इन दिनों किसानों को डीएपी खाद की जरूरत है। लेकिन लंबी कतार में खड़े होने के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल पा रहा है। आरोप है कि समितियों में खाद की किल्लत बरकार है। मंगलवार को भी कई स्थानों पर खाद नहीं मिलने पर किसानों ने नाराजगी व्यक्त की। इस पर बुधवार को यूपी के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही बुधवार को लखनऊ के निगोहा कस्बे में स्थित खाद की दुकानों पर आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान मंत्री ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ चौरसिया खाद व विनोद खाद भंडार जैसी दुकानों का गहनता से निरीक्षण किया। खाद विक्रेताओं में अचानक हुई इस चेकिंग से खलबली मच गई।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने खाद के स्टॉक का मिलान किया और रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशक दवाओं सहित अन्य कृषि उत्पादों की जानकारी ली। मंत्री जी ने खाद विक्रेताओं से इन उत्पादों की उपलब्धता और उनके उपयोग के बारे में विस्तार से सवाल किए। निरीक्षण के बाद मंत्री संतुष्ट दिखाई दिए। इस दौरान डीएपी खाद की कमी को लेकर किसानों द्वारा विभिन्न समितियों पर हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर मीडिया में चर्चा हो रही थी।

किसानों का आरोप है कि डीएपी खाद की भारी कमी हो रही है और कुछ व्यापारी इसे ब्लैक में बेचने की कोशिश कर रहे हैं। इस मुद्दे पर प्रिंट, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचा था। जिस पर मंत्री ने संज्ञान लिया और निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।कृषि मंत्री का यह आकस्मिक निरीक्षण किसानों के मुद्दों पर सरकार की कड़ी नजर और कार्रवाई की ओर इशारा करता है।

  • Related Posts

    मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

    लखनऊ: देश में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) जैसी सशक्त सरकारी संस्था पहले से मौजूद है, लेकिन इसके बावजूद मानवाधिकार संगठनों की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण बनी…

    म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।

    मध्यप्रदेश जबलपुर: 12 अप्रैल 2026 (रविवार) मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के दत्त रेजीडेंसी के प्रांगण में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद (BMSP) की एक भव्य एवं प्रभावशाली बैठक का आयोजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

    म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।

    पुलिस: हर परिस्थितियों में हम सबके लिए सदैव तत्पर; लेकिन हमारे लिए कौन!

    लखनऊ: ‘स्मार्ट सिटी’ की सड़कों पर धूल का गुबार, सांस लेना हुआ मुहाल! नगर निगम की लापरवाही; राहगीर हुए बदहाल!

    लखीमपुर: बेलरायां क्षेत्र में तेंदुए के हमले के बाद का खौफ—घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद पीड़ित परिवार के साथ हुआ खड़ा; एस डी एम को दिया ज्ञापन, मुआवजे की एवं कार्यवाही की मांग की।