झांसी में बच्चों की मौत की संख्या कम बता रहे, जब भी जांच होगी… अखिलेश यादव का हमला

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने झांसी के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से दस बच्चों मौत पर योगी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने कहा कि यह लोग मारे गए बच्चों की संख्या कम बता रहे हैं। जब भी जांच होगी सच्चाई सामने आ जाएगी। इससे कहीं अधिक बच्चों के मरने के आकड़े आएंगे।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने झांसी के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से दस बच्चों मौत पर योगी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने कहा कि यह लोग मारे गए बच्चों की संख्या कम बता रहे हैं। जब भी जांच होगी सच्चाई सामने आ जाएगी। इससे कहीं अधिक बच्चों के मरने के आकड़े आएंगे। हिन्दुस्तान लीडरशिप समिट में बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि वहां पर पांच सौ बेड का अस्पताल खड़ा पड़ा है। समाजवादी सरकार ने उसे बनाया था। अगर उसे बेहतर कर देते तो शायद यह हादसा नहीं होता।

अखिलेश ने कहा कि सरकार को जो काम करना चाहिए वह नहीं कर रही है। केवल चुनाव और साजिश कैसे की जाए, इसी पर रणनीति बना रही है। भाजपा केवल इस बात में बिजी है कि समाज में बारूद की सुरंग कैसे बिछाई जाए। यह बारूद बनाने वाले लोग हैं। बारुद बिछाने वाले लोग कभी स्वास्थ्य और समाज की चिंता नहीं करेंगे।

अखिलेश ने कहा कि झांसी का हादसा सरकार की नाकामी है। दस साल से चल रही सरकार की नाकामी है। गोरखपुर में भी यही हादसा हुआ था। ऑक्सीजन की कमी से बच्चे मारे गए थे। अब झांसी में हुआ है। यह लोग तो संख्या भी कम बता रहे हैं। जब कभी जांच होगी, आंकड़े सामने आएंगे तो पता चलेगा कि मरने वाले बच्चों की संख्या इससे कहीं अधिक है।

  • Related Posts

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण शीघ्र ही राजधानी की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं आईटी सिटी व वेलनेस सिटी में जमीन की खरीद बिक्री पर जल्द रोक लगेगी। भूमि अर्जन अधिनियम-2013 की धारा-11 एक सप्ताह…

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान: जानें रावण के ‘पुष्पक विमान’ का ए टू जेड रहस्य लखनऊ: भारतीय संस्कृति और धर्मग्रंथों में विज्ञान और तकनीक का समावेश प्राचीन काल से ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र की हुई मृत्यु, सपा में शोक की लहर!

    भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद(रजि.) ने मानवाधिकार जागरूकता अभियान का अलख जगाया!

    मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

    म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।