यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में साल्वर बैठा कर बने दरोगा, फिंगर प्रिंट से खुली पोल

यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा साल्वर की मदद से पास कर दरोगा बने चार लोगों के खिलाफ हुसैनगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड के इंस्पेक्टर ने तहरीर दी थी। आरोपियों ने साल्वर की मदद ली थी। इस बात का खुलासा फिंगर प्रिंट रिपोर्ट आने पर हुआ।

इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार के मुताबिक भर्ती बोर्ड ने उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के लिए प्लाटून कमाण्डर, पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी पद के लिए वर्ष 2020-2021 में परीक्षा हुई थी। जिसमें मेरठ शांति कुंज निवासी रोहित कुमार शामिल हुआ था। 27 नवंबर को पहली पाली में छात्रशक्ति इंफो सल्यूशन सेंटर पर परीक्षा हुई थी। जिसमें रोहित कुमार की जगह साल्वर ने बैठ कर परीक्षा दी थी। एग्जाम सेंटर पर फिंगर प्रिंट लिए गए थे।

रोहित की तरह अलीगढ़ नगरिया निवासी गौरव कुमार ने भी फार्म भरा था। 13 नवंबर 2023 को जानकीपुरम कॉस्मो फांउडेशन में एग्जाम सेंटर था। जहां गौरव की जगह साल्वर ने परीक्षा दी। इसी तरह बुलंदशहर मचकौली निवासी निर्भय सिंह जादौन ने आगरा सिकंदरा स्थित यश इंफोटेक और एटा निवासी मालती ने आगरा पिलीखोखर हाथरस रोड के एसपीएस इंफोटेक सेंटर पर साल्वर भेज कर परीक्षा पास की थी।

  • Related Posts

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण शीघ्र ही राजधानी की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं आईटी सिटी व वेलनेस सिटी में जमीन की खरीद बिक्री पर जल्द रोक लगेगी। भूमि अर्जन अधिनियम-2013 की धारा-11 एक सप्ताह…

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान: जानें रावण के ‘पुष्पक विमान’ का ए टू जेड रहस्य लखनऊ: भारतीय संस्कृति और धर्मग्रंथों में विज्ञान और तकनीक का समावेश प्राचीन काल से ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र की हुई मृत्यु, सपा में शोक की लहर!

    भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद(रजि.) ने मानवाधिकार जागरूकता अभियान का अलख जगाया!

    मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

    म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।