लखीमपुर खीरी पुलिस के द्वारा पत्रकार से अभद्रता करने पर पत्रकारों में भारी आक्रोश ।

पत्रकार से अभद्रता को लेकर पत्रकारों में आक्रोश, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

72 घंटे में दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही न होने पर आंदोलन की चेतावनी

खमरिया खीरी। शनिवार को कोतवाली धौरहरा में पत्रकार लवकुश शुक्ला से कोतवाली धौरहरा में तैनात उप निरीक्षक महेश यादव आरक्षी राजेंद्र प्रसाद व मोहित द्वारा की गई अभद्रता को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जिला लखीमपुर खीरी इकाई के भारी संख्या में सदस्यों ने कोतवाली धौरहरा में एकत्रित होकर जोरदार प्रदर्शन किया। और तीनों आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ पुलिस क्षेत्राधिकारी धौरहरा प्रीतम पाल सिंह को संबोधित ज्ञापन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धौरहरा सुरेश कुमार मिश्रा को सौपा। ज्ञापन के माध्यम से तीनों दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग की। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन लखीमपुर खीरी के जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता व जिला महामंत्री योगेश अवस्थी ने 72 घंटे में कार्यवाही न होने पर बृहद आंदोलन की चेतावनी दी। उक्त मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया उच्च अधिकारियों से वार्ता करते हुए 72 घंटे के अंदर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान पत्रकार अनिल गौतम ओमनारायण ,शुक्ला,शोभित श्रीवास्तव ,उपेंद्र मिश्रा, बुद्धेश पांडे ,रामबाबू गुप्ता, मनोज चौधरी,सरोज तिवारी,अभिषेक गुप्ता,रवि,कमल किशोर तिवारी,अंबुज मिश्र संदीप मिश्रा,सूरज रस्तोगी,प्रदीप दीक्षित ,शिवबालक दीक्षित,लवकुश शुक्ला, प्रगेश मौर्य ,प्रमोद शुक्ला,अमित त्रिवेदी,संजय जायसवाल,राकेश श्रीवास्तव,राम सुमेर,रोहित मिश्रा,अंकित त्रिवेदी आदि उपस्थित

  • Related Posts

    “अमेरिका के राष्ट्रपति चू#*या है” हिन्दी शब्द से अमेरिकी राष्ट्रपति को किया संबोधित!

    अमेरिकी एक्सपर्ट ने हिंदी भाषा में की ट्रंप की फजीहत, यूपी के तकियाकलाम से किया सम्बोधित, हंस पड़े पाकिस्तानी पत्रका‌र। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने…

    फतेहपुर, यूपी में मकबरे पर भगवा, बवाल व पथराव और हुई तोड़फोड़, मंदिर होने का दावा, जाम लगाकर सड़क पर हनुमान चालीसा पढ़ी गई

    फतेहपुर में मंदिर-मस्जिद विवाद शुरू हो गया। यहां सोमवार सुबह करीब 10 बजे अचानक बजरंग दल, हिंदू महासभा समेत कई हिंदू संगठनों के 2 हजार लोग ईदगाह में बने मकबरे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद द्वारा देश के विभिन्न स्थानों पर मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस!

    धूं-धूं कर जल उठा विमान, डिप्टी सीएम की हुई मौत!

    UP Bar Council Election में बड़ी धांधली का आरोप, वकीलों का जोरदार विरोध प्रदर्शन!

    भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद का मिशन 2026 का हुआ आगाज़; लखीमपुरखीरी में राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ने किया औचक निरीक्षण, पदाधिकारियों में भरा जोश!

    लखनऊ–कानपुर, लखनऊ-रायबरेली व मोहान-बनी हाईवे पर 70-80 साल से सार्वजनिक शौचालयों का अभाव: बुजुर्गों-महिलाओं, राहगीरों और मजदूरों की गरिमा से खिलवाड़, जिम्मेदार कौन?

    साल के आखिरी सप्ताह में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की बैठक हुई सम्पन्न; नये साल 2026 आगमन के पूर्व लिए नये संकल्प, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रमुख सचिव की मौजूदगी में बैठक के नए लक्ष्यों पर हुई चर्चा।