म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।

मध्यप्रदेश जबलपुर: 12 अप्रैल 2026 (रविवार) मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के दत्त रेजीडेंसी के प्रांगण में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद (BMSP) की एक भव्य एवं प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया।

इस महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय श्रीमान सौरभ श्रीवास्तव जी एवं राष्ट्रीय प्रमुख सचिव श्री नमन श्रीवास्तव जी के मार्गदर्शन एवं तत्वाधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस बैठक का शुभारंभ अत्यंत उत्साह और ऊर्जा के साथ हुआ, जिसमें संगठन के सभी प्रमुख पदाधिकारी, वरिष्ठ सदस्य एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मप्र जबलपुर संभाग मण्डल उपनिदेशक श्रीमती जसप्रीत कौर प्लाहा, जबलपुर सचिव सुनील नामदेव, मंडला सचिव आनंद नामदेव, स्वाति पटेल (सचिव, जबलपुर), राजेंद्र राजू (मीडिया), शोभित गुप्ता, सितेंद्र रजक, शैलेन्द्र मोनू जी, आनंद बारह, नवीन साहू जी, डॉ. केशव जी, तुलसी चमकेले एवं जसिंटा मसीह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के भविष्य की रणनीति, विस्तार और प्रशिक्षण पर केंद्रित रहा।

बैठक के मुख्य बिंदु

संगठन की संख्याबल का विस्तार

संगठन का जन जन तक पहुँचने का मार्गदर्शन

संगठन में संविधान के प्रति जागरूकता

संविधान में मानव के मौलिक अधिकारों की जानकारी

संगठन द्वारा समाज मे समानता के अधिकारों पर विषय ध्यान

महिलासशक्तिकरण को लेकर चर्चा

संगठन द्वारा किसी कमज़ोर लाचार की आवाज़ शासन प्रशासन तक पहुचाने में मदद

संघे शक्ति कलयुगे के मार्ग को प्रशस्त करने आदि के विषय मे बिन्दुवार विचार विमर्श किया गया।

बैठक दोपहर 12 बजे से शाम 5:30 बजे तक चली, जिसमें विस्तृत प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण BMSP के उज्ज्वल भविष्य और संगठन के लक्ष्यों को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने की दिशा में साथ ही साथ महिलासशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाने के लक्ष्य को लेकर सशक्त रणनीति बना कर संगठन को उस दिशा की ओर ले जाने के प्रयास को मुख्यतः एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।बैठक का समापन अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं “धमाकेदार” माहौल में हुआ, जिससे सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ।
इस दौरान BMSP परिवार द्वारा भारत की सुप्रसिद्ध गायिका Asha Bhosle जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

इस सफल आयोजन के लिए सभी साथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
— जबलपुर (म.प्र.)

  • Related Posts

    पुलिस: हर परिस्थितियों में हम सबके लिए सदैव तत्पर; लेकिन हमारे लिए कौन!

    पुलिस – हर परिस्थिति में सबसे पहले, लेकिन उनके लिए कौन? *राष्ट्रीय प्रमुख सचिव नमन श्रीवास्तव की कलम से* भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में जब भी…

    लखनऊ: ‘स्मार्ट सिटी’ की सड़कों पर धूल का गुबार, सांस लेना हुआ मुहाल! नगर निगम की लापरवाही; राहगीर हुए बदहाल!

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को ‘स्मार्ट सिटी’ का दर्जा तो मिल गया है, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। आलमबाग के सिंगार नगर मेट्रो स्टेशन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।

    पुलिस: हर परिस्थितियों में हम सबके लिए सदैव तत्पर; लेकिन हमारे लिए कौन!

    लखनऊ: ‘स्मार्ट सिटी’ की सड़कों पर धूल का गुबार, सांस लेना हुआ मुहाल! नगर निगम की लापरवाही; राहगीर हुए बदहाल!

    लखीमपुर: बेलरायां क्षेत्र में तेंदुए के हमले के बाद का खौफ—घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद पीड़ित परिवार के साथ हुआ खड़ा; एस डी एम को दिया ज्ञापन, मुआवजे की एवं कार्यवाही की मांग की।

    भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद द्वारा देश के विभिन्न स्थानों पर मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस!