विजय के कार्यक्रम में भगदड़, कई मरे, सैकड़ों घायल, राजनीतिक गलियारों से लेकर फिल्मी दुनिया मे गहरा शोक!

तमिलनाडु के करूर में एक्टर से नेता बने विजय के कार्यक्रम में भगदड़ मच गई, जिसमें 39 लोगों के मौत होने की आशंका है। इस घटना पर फिल्म जगत की कई हस्तियों ने दुख जताया है।

तमिलनाडु के करूर में अभिनेता विजय के कार्यक्रम में भगदड़ मचने से 39 लोगों की मौत की आशंका है। इस घटना पर रजनीकांत और कमल हासन जैसे फिल्म जगत के सुपर स्टार सितारों ने दुख जताया है। रजनीकांत ने इसे दिल को झकझोर देने वाली खबर बताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। कमल हासन ने इस घटना को सदमे और दुःख का कारण बताया।

सुपरस्टार रजनीकांत ने किया ट्वीट

सुपर स्टार रजनीकांत ने ट्वीट करके कहा कि करूर में हुई घटना में निर्दोष लोगों की जान जाने की खबर दिल को झकझोर देने वाली और बेहद दुःखद है। जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

कमल हासन ने भी किया ट्वीट

वहीं साउथ एक्टर कमल हासन ने कहा कि मेरा दिल कांप रहा है। करूर से आ रही खबर सदमे और दुःख का कारण बन रही है। भीड़भाड़ में फंसे उन निर्दोष लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई।

विष्णु विशाल ने किया ट्वीट

एक्टर विष्णु विशाल ने ट्वीटर पर लिखा कि यह खबर सुनकर मेरे पास शब्द नहीं हैं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं करूर त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना।

कौन है विजय चंद्रशेखर?

जोसेफ विजय चंद्रशेखर जिन्हें तमिल सिनेमा में थलापति विजय के नाम से जाना जाता है, अब वह एक्टर के साथ-साथ राजनीति की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं। उन्होंने पिछले साल ही अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलागा वेत्री कझगम (Tamilaga Vettri Kazhagam) बनाई थी जिसके वह अध्यक्ष हैं।

एक्टर विजय तमिल सिनेमा के सुपरस्टार हैं। जिस तरह लोगों को उनकी फिल्मों का इंतजार होता है, ठीक उसी तरह लोग उनकी रैली के लिए क्रेजी हैं। हाल ही में, अभिनेता ने तमिलनाडु के करूर में एक रैली की जहां भगदड़ मच गई और इसमें करीब 39 लोगों की मौत होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि अभी कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

अभिनेता से नेता बने एक्टर विजय ने भी इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था कि इस घटना से उनका दिल टूट गया है। उनके दिल में इतना दुख है कि वह इसे बयां भी नहीं कर पा रहे हैं।

  • Related Posts

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण शीघ्र ही राजधानी की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं आईटी सिटी व वेलनेस सिटी में जमीन की खरीद बिक्री पर जल्द रोक लगेगी। भूमि अर्जन अधिनियम-2013 की धारा-11 एक सप्ताह…

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान: जानें रावण के ‘पुष्पक विमान’ का ए टू जेड रहस्य लखनऊ: भारतीय संस्कृति और धर्मग्रंथों में विज्ञान और तकनीक का समावेश प्राचीन काल से ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र की हुई मृत्यु, सपा में शोक की लहर!

    भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद(रजि.) ने मानवाधिकार जागरूकता अभियान का अलख जगाया!

    मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

    म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।