नीतीश के बेटे की सियासी एंट्री पर पशुपति पारस की RLJP बोली- निशांत चुनाव लड़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में आने को लेकर अटकलें तेज हैं। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) ने कहा है कि अगर निशांत कुमार राजनीति में आते हैं, तो स्वागत है। रालोजपा एवं दलित सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि सीएम नीतीश के बेटे को बिहार विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर नीतीश की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को कमजोर करके खत्म करने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया।

रालोजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि बीजेपी की साजिश से जेडीयू के विधायक और बड़े नेता चिंतित हैं। इसलिए जेडीयू के कई वरिष्ठ नेता और विधायक चाहते हैं कि निशांत कुमार आकर पार्टी की बागडोर संभालें, ताकि जदयू के अस्तित्व को बचाया जा सके। अग्रवाल ने बुधवार को हुए नीतीश कैबिनेट के विस्तार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इसमें दलितों, अन्य पिछड़ी जातियों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं को उनकी जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया।

बता दें कि बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने की चर्चा जोरों पर हैं। हाल के दिनों में निशांत सार्वजनिक रूप से सक्रिय भी दिख रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने मीडिया से बातचीत में एनडीए और जेडीयू से अपने पिता नीतीश कुमार को आगामी विधानसभा चुनाव में सीएम कैंडिडेट घोषित करने की मांग की थी।

  • Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र की हुई मृत्यु, सपा में शोक की लहर!

    समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव (38) का लखनऊ में निधन हो गया है. प्रतीक यादव,…

    धूं-धूं कर जल उठा विमान, डिप्टी सीएम की हुई मौत!

    डिप्टी सीएम का प्लेन क्रैश महाराष्ट्र : एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निजी विमान दुर्घटना में मौत हो गई है. लैंडिंग के दौरान विमान हादसा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    21.09.2026

    Rocky Spin Casino Mobil Élmény: Gyors Ülések és Azonnali Akció

    AviaMasters Crash Game Guide: Geschwindigkeit, Multiplikatoren und die Kunst des perfekten Landens

    Powbet Casino Mobile Play: Gyors játékok és a Rövid Spin Művészete

    Cashback Casino Mobile Play: Quick Sessions and Instant Action

    Avia Masters Game : Rounds rapides, décisions importantes et l’art de la sortie opportune