UP Top News Today: सीएम ने नदियों के सर्वेक्षण का दिया आदेश, संभल केस में आज भी दर्ज होंगे बयान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ समस्या के स्थायी समाधान के लिए नदी की स्थानीय परिस्थितियों के अध्ययन के निर्देश दिए हैं। बाढ़ संबंधी परियोजनाओं की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां नदी के मेन स्ट्रीम में सिल्ट की अधिकता हो, नदी उथली हो, वहां ड्रेजिंग को प्राथमिकता दें औैर नदी को चैनलाइज कराएं। ड्रेजिंग से हल न निकले तो तब ही तटबंध या कटान निरोधी अन्य उपाय अपनाएं। शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रबंधन और जन-जीवन की सुरक्षा के मद्देनज़र जारी तैयारियों की समीक्षा कर मुख्यमंत्री ने बाढ़ की दृष्टि से अतिसंवेदनशील, संवेदनशील जिलों, पूर्ण,लंबित परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की।

उधर, शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हुई हिंसा की जांच के लिए शासन की ओर से बनाए गए न्यायिक जांच आयोग ने शुक्रवार को चौथी बार संभल का दौरा किया। इस दौरान आयोग ने एडीएम, सर्वे टीम में शामिल अधिवक्ताओं और शपथ पत्र देने वाले कुल 29 लोगों के बयान दर्ज किए। टीम शनिवार को भी शेष लोगों के बयान दर्ज करेगी। डीएम और एसपी के भी बयान भी शनिवार को दर्ज किए जा सकते हैं। वहीं संभल हिंसा में अब लगातार जमानत अर्जियों को निस्तारण किया जा रहा है। शुक्रवार को 18 जमानत अर्जियों पर सुनवाई की गई। इसके बाद सभी की जमानत अर्जियां खारिज कर दी गई। संभल हिंसा में पुलिस ने 37 लोगों को नामजद करते हुए 3750 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें से अब तक 77 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

  • Related Posts

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण शीघ्र ही राजधानी की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं आईटी सिटी व वेलनेस सिटी में जमीन की खरीद बिक्री पर जल्द रोक लगेगी। भूमि अर्जन अधिनियम-2013 की धारा-11 एक सप्ताह…

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान: जानें रावण के ‘पुष्पक विमान’ का ए टू जेड रहस्य लखनऊ: भारतीय संस्कृति और धर्मग्रंथों में विज्ञान और तकनीक का समावेश प्राचीन काल से ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र की हुई मृत्यु, सपा में शोक की लहर!

    भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद(रजि.) ने मानवाधिकार जागरूकता अभियान का अलख जगाया!

    मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

    म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।