पंजाब में फलफूल रहा खालिस्तान आंदोलन! आतंकी अर्शदीप डल्ला के 300 साथी एक्टिव, 60 से ज्यादा गिरफ्तार

कनाडा में आतंकी अर्शदीप डल्ला की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस जहां उसे भारत लाने की तैयारी में जुटी है, वहीं पंजाब में सक्रिय डल्ला के नेटवर्क को ध्वस्त करने में पुलिस जुट गई है।

पंजाब पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक डल्ला के अब तक 60 से ज्यादा साथियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कनाडा से खालिस्तान मूवमेंट व आतंकी गतिविधियां चलाने वाले डल्ला के 300 साथी एक्टिव है, जिन के इशारों पर वारदातों को अंजाम दिया जाता है।

अर्शदीप डल्ला को भारत लाने की तैयारी

पंजाब पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक कनाडा में डल्ला की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय गृह विभाग को डल्ला के खिलाफ पंजाब में दर्ज मामलों की जानकारी और डोजियर फिर से भेजा गया है, ताकि उसे भारत लाया जा सके। इसके लिए इंटरपोल और केंद्रीय एजेंसियों के साथ पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के अधिकारी संपर्क में है।

उधर, डल्ला की गिरफ्तारी के बाद उसके साथी गुरजंट सिंह उर्फ जंटा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी बीती 28 अक्टूबर को हाल्टन में हुए शूट आउट के मामले में की गई है। 

इस शूट आउट में डल्ला को दो गोलियां भी लगी। जब जंटा व डल्ला कनाडा में अस्पताल में इलाज करवाने गए तो उन्हें पकड़ा गया। 

डल्ला के खिलाफ 67 से ज्यादा FIR

डल्ला के खिलाफ 67 से ज्यादा एफआइआर है। इन में से ज्यादातर मामले हत्या, फिरौती, आर्म्ड एक्ट से संबंधित है। दो मामलों की जांच राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी कर रही है। डल्ला के खिलाफ 23 मामले मोगा, 7 मामले बठिंडा, पांच मामले लुधियाना, चार मामले मोहाली दर्ज है। 

इसके अलावा संगरुर, फिरोजपुर, अमृतसर, मानसा, बरनाला, खन्ना, फाजिल्का, गुरदासपुर, तरनतारन, रोपड़, नवांशहर, फरीदकोट, मुक्तसर में भी मामले दर्ज है। 11 मामलों में डल्ला को अदालत ने भगौड़ा घोषित कर रखा है। जिनमें से 8 मामले मोेगा में दर्ज है। 14 मामलों में डल्ला पर ट्रायल चल रहा है। 

2020 में किया गया था आतंकी घोषित

डल्ला को साल 2020 में आतंकी घोषित किया गया था। बीते साल कनाडा में मारे गए आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के करीबी डल्ला के खिलाफ 2023 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। 

सितंबर 2023 में डल्ला ने मोगा में मारे गए कांग्रेस के नेता बलजिंदर सिंह उर्फ बल्ली की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। दिसंबर 2023 में फरीदकोट में मारे गए सिख एक्टिविस्ट गुरप्रीत सिंह उर्फ नौ की हत्या का जिम्मेदारी भी डल्ला ने ही ली थी। 

7 नवंबर 2024 को कत्ल केस के का एक आरोपित जसवंत सिंह गिल जोकि पैरोल पर बाहर आया था उसे मध्यप्रदेश के ग्वालियर में डल्ला के इशारे पर गोली मारी गई। 

पिछले एक सप्ताह में इन को किया गिरफ्तार

  • 13 अक्टूबर: 27 अक्टूबर को पेट्रोल पंप पर हुए हेडग्रेनेड हमले में अर्श डल्ला के साथी शिमला सिंह को गिरफ्तार किया
  • 10 नवंबर: डल्ला के साथियों अनमोलप्रीत सिंह उर्फ विशाल, नवजोत सिंह उर्फ नीतू को गुरप्रीत सिंह उर्फ हरी नौ की हत्या के आरोप में हथियारों के साथ पकड़ा गया।
  • 7 नवंबर: जालंधर पुलिस की ओर से गैंगस्टर राजेश्वर कुमार और दीपक वैद्य को पकड़ा गया।
  • 5 नवंबर: जसविंदर सिंह उर्फ बिंदर, रविंदरपाल सिंह उर्फ रवि, मनीष साहिद उर्फ संजू, अनिल कुमार उर्फ हनी

मोगा का रहने वाला है डल्ला स्टडी वीजा पर गया था कनाडा

अर्शदीप डल्ला मोगा का रहने वाला है। उसके पिता चरणजीत सिंह खेती करते थे। दसवीं तक की पढ़ाई मोगा से की। दोस्तों के साथ मोगा में झगड़ पर पहली एफआईआर हुई।
परिवार ने स्टडी वीजा पर डल्ला को कनाडा भेजा। गैंगस्टर सुक्खा लम्मा के साथ विवाद के बाद पंजाब लौट आया। फिर साथियों के साथ मिलकर लम्मा की हत्या की।राजस्थान की लड़की से पेपर मैरिज कर फिर कनाडा भागा गया। 

  • Related Posts

    क्या रेलवे कोच भी वक़्फ़ बोर्ड की संपत्ति! यात्रियों से नमाज़ के नाम पर हुई गुंडागर्दी!

    सोशल मीडिया:- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस वीडियो में कुछ लोग ट्रेन की बोगी में नमाज़ पढ़ते नज़र आ रहे है। ट्रेन का…

    Zee मीडिया लखनऊ ब्यूरो की कमान अब नंदन श्रीवास्तव के हाथ, पत्रकारिता में एक और सफलता नंदन श्रीवास्तव के नाम!

    नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ संग शुरू किया नया सफर, लखनऊ ब्यूरो से संभालेंगे यूपी-उत्तराखंड की कमान ​लखनऊ:- नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के साथ अपनी नई पारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    AviaMasters Crash Game Guide: Geschwindigkeit, Multiplikatoren und die Kunst des perfekten Landens

    Powbet Casino Mobile Play: Gyors játékok és a Rövid Spin Művészete

    Cashback Casino Mobile Play: Quick Sessions and Instant Action

    Avia Masters Game : Rounds rapides, décisions importantes et l’art de la sortie opportune

    Recenzja LiraSpin Casino: Szybkie Sesje, Duże Wygrane i Ekscytacja Natychmiastowych Wyników

    Ontdek de spanning van Simple Casino: Waar Gaming en eenvoud samenkomen