कनपट्टी पर कट्टा, फिर भी बदमाशों पर भारी पड़ा दुकानदार; जमीन पर पटक दिया, दो गिफ्तार

थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि दुकानदार से रंगदारी मांगने के बाद बाइक से भाग रहे अपराधियों को पुलिस ने पीछा कर कौआखोंच गांव के समीप धर दबोचा। उन्होंने बताया कि उनके पास एक देसी कट्टा , दो जिंदा कारतूस,दो मोबाइल तथा बाइक को जब्त कर

करगहर थाना क्षेत्र के अमवलिया गांव के समीप स्थित वैश्यपुरा पथ में शनिवार को दिन दहाड़े सशस्त्र अपराधियों ने एक दुकानदार से एक लाख रुपए की रंगदारी मांगी । दुकानदार ने पुलिसिया अदांज में हथियारबंद अपराधी को जमीन पर पटक दिया । जिसे दोनों अपराधी भाग खड़े हुए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक से भाग रहे दोनों अपराधियों को कौआखोंच गांव के समीप हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया ।

घटना के संबंध में श्री राम इंटरप्राइजेज नयका रोड के प्रोपराइटर आलोक कुमार ने बताया कि सुबह 11 बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था कि दुकान के समीप सड़क पर बाइक सवार दो युवकों में से एक दुकान पर आया और कमर से कट्टा निकाल कर मेरी कनपटी में लगा दिया और कहा कि यहां दुकान चलाना है तो एक लाख रंगदारी मुझे दो । मैंने अपनी लाचारी जहिर करते हुए मौका देख जूडो कराटे स्टाइल में जमीन पर पटक दिया और उसका हथियार छीनने की कोशिश करने लगा। इस बीच जमीन पर गिरे अपराधी ने अपने दूसरे साथी को आवाज लगाई।इस पर वह बाइक से उतरकर दुकान की ओर बढ़ने लगा तभी मेरी पकड़ ढीली पड़ गई और वह दोनों बाइक से भाग निकले । जिसकी सूचना मैंने तत्काल पुलिस को दी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपराधियों का पीछा किया।

  • Related Posts

    “अमेरिका के राष्ट्रपति चू#*या है” हिन्दी शब्द से अमेरिकी राष्ट्रपति को किया संबोधित!

    अमेरिकी एक्सपर्ट ने हिंदी भाषा में की ट्रंप की फजीहत, यूपी के तकियाकलाम से किया सम्बोधित, हंस पड़े पाकिस्तानी पत्रका‌र। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने…

    फतेहपुर, यूपी में मकबरे पर भगवा, बवाल व पथराव और हुई तोड़फोड़, मंदिर होने का दावा, जाम लगाकर सड़क पर हनुमान चालीसा पढ़ी गई

    फतेहपुर में मंदिर-मस्जिद विवाद शुरू हो गया। यहां सोमवार सुबह करीब 10 बजे अचानक बजरंग दल, हिंदू महासभा समेत कई हिंदू संगठनों के 2 हजार लोग ईदगाह में बने मकबरे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र की हुई मृत्यु, सपा में शोक की लहर!

    भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद(रजि.) ने मानवाधिकार जागरूकता अभियान का अलख जगाया!

    मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

    म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।